तुलसी के उपयोग: जैसा की आप सभी को पता है की तुलसी का उपयोग हमारे हिंदू धर्म मे सदियों से हो रहा है, लेकिन फिर भी अभी तक बहुत से लोग तुलसी के बारे ठीक से नही जानते। हमारे प्राचीन आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग सालों से किया जा रहा है। हिंदू धर्मे के अनुसार हर किसी के घर में तुलसी जी की पूजा करना अच्छा तथा शांति का प्रतिक माना जाता है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसके सेहत तथा शरीर के लिए भी बहुत से फायदे हैं। जो की कई तरह के बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। किंतु तुलसी को गलत तरीके से खाया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद बुरा साबित होता है। आज हम आपको तुलसी के पत्ते खाने से क्या फायदा होता और उससे क्या नुकसान होता है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को बतायेगे।
तुलसी खाने के फायदे/रोज इसे किस तरह खाना चाहिए
• आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी खाने के फायदे का लाभ लेने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। उससे पहले तुलसी के पत्तों को पानी से जरूर एक बार धो लें।
• आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पत्तों के साथ अदरक व शहद का उपयोग करके हर्बल चाय का निर्माण किया जा सकती है। तुलसी से बनी चाय न सिर्फ शरीर के लिए लाभदायक है, साथ ही साथ स्वाद में भी बहुत ही अच्छी होती है।
• आयुर्वेद के मुताबिक आप अपनी पसंदीदा व्यंजन जैसे की टमाटर से बनी चटनी, फ्लेवर वाली दही, मीट से बनी ग्रेवी में तुलसी के पत्तों को बारीक काटकर डाल सकते हैं। इससे व्यंजन का स्वाद मे भी वृद्धि आयेगी और जरूरी पोषक तत्व भी आपके शरीर को मिलेंगे।
• आयुर्वेद के मुताबिक खाना बनाते समय आखिर में तुलसी के पत्तों को मिला देने से इससे आपके व्यंजन में एक अलग ही स्वाद आएगा और साथ ही व्यंजन से मनलुभाने वाली महक भी आएगी।
• आयुर्वेद के मुताबिक किसी भी जूस या मॉकटेल जैसे पीने वाले शरबतो में भी तुलसी के पत्तों को डाल सकते हैं। जिससे उस शरबत मे एक नया ही फ्लेवर आ जायेगा।
• आयुर्वेद के मुताबिक अपने रोज के सलाद में भी तुलसी के ताजे तोड़े हुए पत्तों को काटकर उसमे मिला सकते हैं, जिससे उसमे भी एक नया ही स्वाद आ जायेगा।
![तुलसी के उपयोग](https://4uhindime.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240310_142345.jpg)
तुलसी से होने वाले नुकसान
अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी ज्यादा गुणों वाली तुलसी के नुकसान क्या हो सकते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। आयुर्वेद मुताबिक हर चीज का सेवन शरीर व परिस्थिति के मुताबिक और कम मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए, तभी उसका हमारे शरीर मे लाभ होता है। इस बात को ध्यान मे रखकर तुलसी के लाभ और नुकसान, दोनों जानना हमारे सेहत के लिए जरूरी है।
• तुलसी मे एंटीफर्टिलिटी प्रभाव होते हैं, जिसके कारण इसका ज्यादा इस्तमाल पुरुषों में स्पर्म काउंट को कम होने का कारण भी बन सकती है।
• तुलसी के नुकसान क्या है इस बात पर अभी कोई ठीक तरीके से शोध उपलब्ध नहीं है, जिससे यह मान सकते है कि यह गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली स्त्रियों के लिए सुरक्षित है या नही। इस कारण से, इस समय तुलसी के नुकसान से शरीर को बचाने के लिए इसका सेवन नही करना चाहिए।
• जैसा कि हमने इस अर्तिकल मे आपको ऊपर बताया है कि तुलसी रक्त को जमने से रोक सकती है। यही कारण है की तुलसी का अधिक मात्रा मे सेवन से यह खून को जरूरत से ज्यादा ही पतला कर सकता है, जिससे रक्तस्त्राव की बहुत ही बड़ी समस्या हो सकती है।
• जो लोग मधुमेह से पीड़ित है तथा उसकी दवा ले रहे हैं, उन्हें कभी भी तुलसी नहीं खानी चाहिए। इससे रक्त शर्करा का स्तर जरूरत से अधिक कम हो सकता है।
Also Read:
गर्मियों में Summer Special Whiskey Brands भी हो सकते है खास, इसका ले सकते हैं आनंद
Periods में प्रेगनेंसी के अलावा कुछ कारण और है जो देरी से या Periods मिस होने का कारण बनते हैं