Hero Mavrick 440 से पर्दा हटा, Xtreme 125R 95 हजार रुपये में लॉन्च, जानिए इसके 5 खास बातें

4U HINDI ME
4 Min Read
Hero Mavrick 440, Xtreme 125R

Hero Mavrick 440 की प्री-बुकिंग फरवरी से शुरू होगी। वहीं, डिलीवरी अप्रैल से शुरू हो जाएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने नई Xtreme 125R भी लॉन्च की है. भारत में इसका मुकाबला TVS Raider और Bajaj Pulsar NS12 से होगा। दोनों बाइक्स की डिटेल निचे दी गई है.

साल के पहले महीने में हीरो मोटोकॉर्प ने दो नई बाइक शोकेस की हैं। इन दोनों बाइक्स के नाम Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R हैं। भारत की सबसे बड़ी बाइक Xtreme 125R लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम 95,000 रुपये है। वहीं, Hero Mavrick 440 को पेश किया गया था, लेकिन इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया। तो आइए एक नजर डालते हैं इन दोनों बाइक्स के स्पेसिफिकेशंस पर।

Hero Mavrick 440, Xtreme 125R
———– Hero Mavrick 440, Xtreme 125R: Source – Social Media

Xtreme 125R 125 cc सेगमेंट में एक प्रीमियम, स्पोर्टी मोटरसाइकिल है। दूसरी ओर, Hero Mavrick 440 मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन (Harley Davidson X440) पर आधारित है। यह Hero की सबसे महंगी बाइक मानी जा रही है। यहां पढ़ें हीरो मोटरकॉर्प की नई मोटरसाइकिल से जुड़ी पांच खास बातें।

Hero New Bikes: 5 खास बातें-

Hero Mavrick 440, Xtreme 125R
———– Hero Mavrick 440, Xtreme 125R: Source – Social Media

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R Design

आपको बता दे की Mavrick 440 मस्कुलर डिजाइन के साथ आती है, जिसमें एक बड़ा फ्यूल टैंक और लंबी वन-पीस सीट है। इसमें एच-आकार के एलईडी डीआरएल और सर्कुलर इंडिकेटर जैसे फीचर्स होंगे। Xtreme 125R को बिल्कुल नए डायमंड फ्रेम पर डिजाइन किया गया है।

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R Suspension-Brake

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। Mavrick पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर से लैस होगा और Xtreme 125R प्रीलोड एडजस्टेबल शोवा मोनोशॉक से लैस होगा। दोनों बाइक्स के फ्रंट में डिस्क ब्रेक हैं। Mavrick के पीछे भी डिस्क ब्रेक है, लेकिन Xtreme में ड्रम ब्रेक होगा।

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R Features

Hero Mavrick 440 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉलिंग और नेविगेशन जैसे फीचर्स होंगे। Xtreme 125R में फुल एलईडी लाइटिंग, एलसीडी डिस्प्ले और सिंगल-चैनल एबीएस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R Engine

Hero Mavrick 440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा। हार्ले डेविडसन X440 में भी यही इंजन है। New Hero Mavrick 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है। हीरो का दावा है कि यह बाइक 66 किमी/लीटर का माइलेज देगी।

Hero Mavrick 440 और Xtreme 125R Price

हीरो मोटोकॉर्प ने अभी तक Mavrick की Price की घोषणा नहीं की है। वही इसकी प्री-बुकिंग फरवरी से शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। Xtreme 125R की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपये से 99,500 रुपये के बीच शुरू होती है।

ALSO READ- मारुति XL6 कर देगी Toyota का खेल खत्म, अपने शानदार फीचर्स के कारण डीलरों की बनी पहली पसंद

ALSO READ- Yamaha R15 Price 2024: इसकी खूबसूरत लुक, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स देख आपके भी होश उड़ जायेगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment