Bihar Floor Test Update: 130 का समर्थन,टेस्ट में नीतीश जीते, तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष का वॉकआउट

ASIYA SHEKH
6 Min Read
नितीश कुमार

Bihar Floor Test बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। साथ ही विश्वास मत के दौरान नीतीश सरकार को 129 वोट मिले जबकि विपक्ष ने पहले ही वॉक आउट कर दिया है।

Bihar Floor Test Update

Bihar Floor Test बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। नीतीश कुमार की सरकार के पक्ष में विधानसभा में 129 वोट पड़े है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता के तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह “महागठबंधन” छोड़कर NDA में लौटने के लिए मजबूर हुए। विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने रिकॉर्ड नौवीं बार और पांच साल के कार्यकाल के भीतर तीसरी बार शपथ लेने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर तंजा कसा और कहा कि ऐसे उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने नीतीश कुमार को हमेशा “दशरथ” की तरह माना। मुझे नहीं पता था कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए।उन्होंने कहा ‘‘भाजपा बिहार में महागठबंधन सरकार से डरी हुई थी , क्या हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे?

Bihar Floor Test जीत

Bihar Floor Test में नीतीश कुमार हुए पास बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े।

Bihar Floor Test नीतीश कुमार

Bihar Floor Test: Image source – Social Media

Bihar Assembly: नीतीश कुमार बोले – मैंने सबको एकजुट किया लेकिन कुछ हुआ क्या? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Bihar Floor Test से पहले कहा ‘जब ये लोग कांग्रेस और RJD, साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की और मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ क्या? कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए हमें बाद में पता चला कि इनके नेता तेजस्वी यादव के पिता भी कांग्रेस के साथ हैं, तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है फिर मैं अपनी पुरानी जगह NDA पर आ गया जहां मैं बहुत पहले भी था।

  • Bihar Floor Test कर्पूरी ठाकुर 

Bihar Assembly: कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हुए फिर भी आप कहां बैठ गए- तेजस्वी यादव, NDA के Bihar Floor Test पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता तेजस्वी यादव ने कहा, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, बहुत खुशी की बात है। और कर्पूरी ठाकुर मेरे पिता के साथ नीतीश कुमार काम कर चुके हैं। आपको पता था कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण बढ़ा दिया तो जनसंघ वालों ने ही कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री पद से हटाया। आप कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं, फिर भी आप कहां बैठ गए, वही बीजेपी और जनसंघ वाले कहते थे आरक्षण कहां से आएगा ?

  • Bihar Floor Test जीतनराम मांझी

Bihar Assembly: जीतनराम मांझी को तेजस्वी को जवाब, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने तेजस्वी को आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं सरकार द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी से कहना चाहता हूं कि संगति बहुत महत्वपूर्ण चीज है। जिसके साथ में हम रहेंगे तो जरूर हमारी मानसिकता में कहीं न कहीं गड़बड़ी आ जाएगी अब 2005 के पहले की स्थिति नहीं आने दूंगा।

Bihar Floor Test तेजस्वी

Bihar Assembly: BJP पर तेजस्वी ने बोला हमला तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत रत्न डील करने के लिए बना लिया है। BJP के लोग किसी का सम्मान नहीं करते हैं, सिर्फ डीलिंग करते हैं। केवल और केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए करते हैं। लालू जी की सरकार में 12 प्रतिशत, राबड़ी जी सरकार में 18 प्रतिशत हुआ अब हमने उसको बढ़ाकर 75 फीसदी तक कर दिया। हम लोग सिद्धांतवादी लोग हैं, एक जगह खड़े होते हैं तो मजबूती से खड़े रहेते हैं।

Bihar Floor Test
Bihar Floor Test: Image source – Social Media

Bihar Floor Test RJD

Bihar Assembly: RJD के 3 विधायकों ने बदला पाला फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लग गया है। RJD के विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी ने पाला बदल लिया है। वह विधानसभा में सत्ता पक्ष के साथ बैठे हैं। इसके अलावा RJD विधायक प्रह्लाद यादव ने भी साइड बदल लिया है। इससे फ्लोर टेस्ट के दौरान क्रॉस वोटिंग तय मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 

Haldwani Violence में 31 जनवरी से 3 फरवरी में 5 बार अलर्ट दीया गया था, मुख्यमंत्री जी ने क्यू बोले उपद्रवियों को गोली मार दो?

Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर के बाद अब BJP का दूसरा मास्टरस्ट्रोक! CAA लागू किया जाएगा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment