क्या आप जानते है की भारत अपना सोना इंग्लैंड में ही क्यों रखता है? भारत के पास कितना सोना है?

4U HINDI ME
4 Min Read
bharat apna sona England me kyun rakhta hai, bharat ke pas kitna sona hai

Gold Reserve: देश को संकट से निकालने का सबसे बड़ा साधन सोना है। इसके लिए सोने का भंडार तैयार किया जाता है. भारत के पास भी सोने का पर्याप्त भंडार है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नियंत्रित है। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर ये सोना रखा कहां है? भारत का अधिकांश सोना इंग्लैंड की राजधानी लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड में रखा जाता है। आपको बता दे की भारत ही नहीं कई देशों का सोना भी रखता है लंदन, तो आइये जानते है क्या है वजह?

आम आदमी ही नहीं बल्कि रिजर्व बैंक की नजर में भी सोना बेहद महत्वपूर्ण धातु है। इसका एक अहम कारण यह है कि सोना किसी भी देश की खराब आर्थिक स्थिति से निपटने में बहुत काम आता है। इसके चलते आरबीआई धड़ल्ले से सोना खरीदता है।

भारत के पास कितना सोना है?

आज भारतीय रिजर्व बैंक के पास सैकड़ों टन सोना है। इसके अलावा, यह हर साल अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि जारी रखता है। रिजर्व बैंक सोना खरीदता है और जैसे हम अपनी कीमती चीजों को सुरक्षित स्थान पर रखते हैं, वैसे ही रिजर्व बैंक भी उन्हें सुरक्षित रखता है। यही कारण है कि रिजर्व बैंक अपने यहां जितने सुरक्षित सोने के भंडार रखता है, उससे कहीं अधिक सुरक्षित सोने का भंडार दूसरे देशों में है। भारत के पास वर्तमान में 822 टन से अधिक का सोने का भंडार है। इसके साथ ही यह सबसे बड़े सोने के भंडार वाले 10 देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दो साल में ही रिजर्व बैंक ने करीब 100 टन सोना खरीदा है।

भारत अपना सोना इंग्लैंड में ही क्यों रखता है?

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेश में सोना रखने के दो महत्वपूर्ण कारण हैं। पहला कारण यह है कि बड़ी मात्रा में सोना खरीदना और उसे सुरक्षित रूप से देश में लाना आसान नहीं है। ऐसा करने के लिए परिवहन और सुरक्षा पर काफी खर्च करना पड़ता है. इसके अलावा, अगर किसी वित्तीय संकट के दौरान इस सोने को गिरवी रखना जरूरी हुआ तो इसे दोबारा विदेश भेजना होगा और इसमें भी काफी खर्च आएगा। सुरक्षा के भी पुख्ता उपाय करने होंगे.

साल 1990-91 में भी ऐसा ही हुआ था, जब भुगतान संतुलन संकट के दौरान भारत को अपना 67 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड के पास गिरवी रखना पड़ा था। इसीलिए भारतीय रिज़र्व बैंक अपना सोना विदेशों में ही सुरक्षित रखता है।

विश्व में सबसे अधिक सोना किस देश के पास है?

फोर्ब्स के अनुसार, विश्व में सबसे अधिक सोना संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सोने का भंडार है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 8,1336.46 टन सोने का भंडार है। वही दुसरे अस्थान पे जर्मनी के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का भंडार है।

इसे भी पढ़े –

Silver Coin History: भारत में सबसे पहले चांदी का सिक्का चलाने वाले राजा शेरशाह सूरी ने ‘रुपया’ कहकर इतिहास रचा था!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment