Vivek Oberoi: सुशांत की तरह ही सुसाइड करने वाले थे विवेक पर फिर अक्षय कुमार ने की मदद, हुआ इस बात का खुलासा

ASIYA SHEKH
4 Min Read
Vivek Oberoi

Vivek Oberoi: अपनी एक्टिंग के दम पे नाम बनाने वाले स्टार्स में विवेक ओबेरॉय भी शामिल है। विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार में से एक हैं। विवेक ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विवेक ओबेरॉय सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम करने के बाद काफी समय से लगातार चर्चाओ में बने हुए हैं। विवेक कई बार अपनी लाइफ से जुड़ी बातों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही विवेक ने वो दिन याद किए जब बुरे समय में अक्षय कुमार ने उनकी मदद की थी।

विवेक ने अक्षय को बताई समस्याएं

मिर्ची प्लस से बात करते हुए विवेक ने अक्षय के साथ की दोस्ती की बात कही एक दौर था जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो खुद को अलग-थलग महसूस करते थे। उसी दौरान अक्षय ने उन्हें कुछ सलाह दी, जिसने विवेक को बदल दिया। विवेक ने बताया कि, अक्षय ने विवेक से पूछा, “बता तेरी जीवन में क्या समस्याएं चल रही है? इसके बाद मैंने उन्हें अपनी दर्द भरी कहानी बताई। उन्होंने मेरी सारी समस्याएं शांतिपूर्ण सुनीं और मुझे खुलकर कहने दिया।”

अक्षय ने की विवेक मदद

अक्षय ने विवेक की पूरी बात सुनी और कहा, “मैं तुम्हारी हेल्प कर सकता हूं।” विवेक के मुताबिक, अक्षय ने कहा कि आज कल बहुत सारे शो चल रहे हैं। उस वक्त अक्षय को भी एक शो का ऑफर आया था, लेकिन वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग में बिज़ि थे। इसलिए वो यह शो नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, अक्षय ने कहा कि उनके पास जैसी ही शो की पूरी जानकारी आती है वो विवेक को शो ऑफर करदे देंगे।

विवेक ने अक्षय का आभार माना

विवेक ने अक्षय का आभार मानते हुए आगे कहा कि, अक्षय ने मदद की इसलिए विवेक को काम मिलना स्टार्ट हुआ। विवेक ने कहा, ‘मैं हिट फिल्मों मे काम कर रहा था, लेकिन मुझे फिर भी काम नहीं मिल रहा था। मेरा बॉयकॉट भी किया जा रहा था?” अभिनेता के अनुसार, अक्षय का कहना यह नहीं था की वह उनके साथ लड़ाई मे खड़े है। लेकिन, उन्होंने एक सरल रास्ता दिखाया, जिससे विवेक को पैसा, प्यार और मंच मिलता रहे।

इंडियन पुलिस फोर्स सिरीज़ मे हुई विवेक की तारीफ

विवेक ने आखिरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ में काम किया था। इस सीरीज में विवेक जॉइंट CP विक्रम बख्शी की भूमिका मे नजर आए थे, जिसके लिए उनकी तारीफ भी हुई। इस सीरीज में विवेक के अलावा सिद्धार्थ, शिल्पा शेट्टी, श्वेता त्रिपाठी जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिका मे शामिल थे। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ 19 जनवरी को OTT प्लेटफॉरम ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर स्ट्रीम हुई थी। यह सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

इसे भी जरूर पढे:

Shahrukh Khan की नई फिल्म ‘King’ पर बड़ा अपडेट, Suhana Khan के साथ शुरू हुईं गुपचुप तैयारियां!

Pankaj Udhas की प्रेम कहानी: जब कॉलेज में पढ़ रहे थे तो एक एयर होस्टेस से हो गया था प्यार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment