Ranvijay-Kabir Singh: शाहिद कपूर ने दिये कुछ हिंट्स, एनिमल पार्क में हो सकता है रणविजय और कबीर सिंह के बीच क्रॉसओवर

ASIYA SHEKH
3 Min Read
Ranvijay-Kabir Singh

Ranvijay-Kabir Singh: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गयी। इसी के साथ ही, संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल ने नेटफ्लिक्स पर 226 प्रतिशत अधिक व्यूज के साथ एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब, सभी को इसके सीक्वल, एनिमल पार्क का बेसबरी से इंतेजार हैं।

कुछ नए रिपोर्टों के अनुसार, निर्माता संदीप रेड्डी वांगा फरवरी में एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे और 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। हाल ही में, रणबीर ने बताया किया कि फिल्म एनिमल पार्क अधिक गहरी और अधिक जटिल होगी। एनिमल की कहानी अजीज के एक छोटे से रूप के साथ समाप्त हुई जो बिल्कुल रणविजय (रणबीर) की तरह दिखता है। अजीज को एक पेशेवर कसाई के रूप मे दिखाया है जो वो अपने भाई अबरार (बॉबी देओल) की मौत का बदला लेना चाहता है। अजीज ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है ताकि वह हूबहू रणविजय की तरह दिखाई दे। एनिमल के सीक्वल मे शायद अजीज के बदला लेने की कहानी बताई जा सकती है और कैसे रणविजय उसे मार गिराता है।

Ranvijay-Kabir Singh
             Ranvijay-Kabir Singh: Image Source – Social Media

हाल ही मे बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान, शहीद कपूर ने कबीर सिंह का एनिमल पार्क में क्रॉसओवर की संभावना के बारे में अपना उत्साह जाहीर किया और इसके बारे में बताया भी। हालाँकि, उन्होंने मान लिया कि क्रॉसओवर दर्शकों में उत्साह पैदा करेगा, लेकिन उन्होंने साथ ही में कठिनाईयो पर भी जोर दिया और कहा कि दोनों कैरक्टर का ब्रह्मांड काफी अलग है।

इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि अगर यह सच हुआ तो यह बेहद रोमांचक होगा | खैर, दर्शकों ने शाहिद को कबीर सिंह के लिए बेहद प्यार दिया है और रणबीर ने रणविजय के किरदार में अपने शानदार प्रदर्शन करके उन्होने फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में ‘Best Actor’ का पुरस्कार अपने नाम किया। इन दोनों किरदारों का अगर क्रॉसओवर हुआ तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूट सकते है।

शहीद कपूर की बात करें तो, फिलहाल शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। और इस फिल्म में धर्मेंद्र भी हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें:

Filmfare Awards 2024: SRK के फैंस ने शुरू की फिल्मफेयर के खिलाफ मुहिम! शाहरुख खान को नहीं मिला अवॉर्ड

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Release Date: Shahid Kapoor और Kriti Sanon की रोबोट और इंसान के बीच एक अद्भुत प्रेम कहानी; Trailer हुआ Out

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment