Things To Donate On Sunday: अपनी कुंडली में सूर्य गृह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन इन चीजों का करें दान

ASIYA SHEKH
6 Min Read
Sunday Donate

Things To Donate On Sunday: अगर आप भी अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हो तो आपको रविवार के दिन इन विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान को अधिक महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के द्वार ऐसा माना जाता है कि सभी को किसी विशेष दिन या अवसर पर जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान अवश्य देना चाहिए। दान-पुण्य आपको कई स्वास्थ्य पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं से बचाता है। इसलिए हिंदू धर्म में दान पुर्ण करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नही बल्कि सप्ताह के हर दिन अलग चीजों का दान करना विशेष माना जाता है। अगर आप दान करना चाहते हैं तो आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि सप्ताह के दिन के अनुसार किस दिन क्या दान करना सबसे फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सूर्य ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार अगर आप रविवार के दिन इन चीजों का दान करती यहीं तो आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी ने इसके बारे में विस्तार से बताया हैं।

रविवार के दिन लाल कपड़ों का करे दान

अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य गृह की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल कपड़ों का दान करना चाहिए । ऐसी मान्यता है कि सूर्य लाल रंग का है, इसलिए लाल रंग के कपड़ों का दान करना अच्छा होता है। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करना फलदायी माना जाता हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप पुराने व फटे वस्त्र दान में न दे।

रविवार के दिन लाल अनाज का दान

रविवार के दिन यदि आप लाल अनाज का दान करती हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल अनाज का दान करने से आपके घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है और समृद्धि बनी रहती है। लाल अनाज के रूप में आप लाल मसूर दाल विशेष रूप से दान करें। इसके दान से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिषी के अनुसार कच्चा भोजन दान करना अधिक फलदायी होता है। ध्यान रखें कि हमेशा ऐसा अनाज ही दान करें जो खाने योग्य हो और जरूरतमंद को ही इसका दान करें।

तांबे के बर्तनों का दान

तांबे को सूर्य की धातु माना जाता है। यदि आप रविवार के दिन तांबे से बने बर्तनों या किसी अन्य सामान का दान गरीबों को करती हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। इस धातु का दान आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष स्थितियों और खास अवसरों पर ही धातुओं का दान करने की राय दी जाती है। कब और किस धातु का दान करना है यह जातक की कुंडली पर निर्भर करता है।

Sunday Donate
         Sunday Donate: Image Source – Social Media

 

गुड़ का भी दान करें

यदि आप रविवार के दिन गुड़ का दान करते हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। रविवार के दिन जल में गुड़ और कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य देना और गुड़ का दान करना हर व्यक्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मुख्यतः यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो रविवार के दिन जरूर दान करें। इसके अलावा प्रत्येक रविवारको सूर्य को अर्घ्य देते हुए सूर्य के मंत्रों का जाप करना भी न भूलें।

मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं

यदि आप हर रविवार को मंदिर में लाल फूल चढ़ाते हैं तो ये भी आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस उपाय से जीवन के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि लाल फूलों का दान करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इसके अलावा आप लाल फूल अपने घर के मंदिर में भी अर्पित करें। अगर आप हर रविवार के दिन इन चीजों का दान करेंगे तो आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है और समस्त मनोकामनाएं भी पुरी हो सकती है।

इसे भी जरूर पढ़ें;

5 Astrology Things: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें 5 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे क्रोधित, शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती

Time Zone: आखिर क्यूँ होता है सभी देशो का टाइम झोन अलग, आसान भाषा में समझिये कैसे तय होता है दुनिया का ‘Time Zone’’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment