Mahashivratri Kab Hai 2024: जाने महाशिवरात्रि का व्रत करने वालों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का निषेध करना चाहिए?

4U HINDI ME
5 Min Read
Mahashivratri Kab Hai 2024

Mahashivratri Kab Hai 2024: अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि शिवरात्रि व्रत में क्या खाया जाता है और क्या नहीं। Mahashivratri का व्रत लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। इसलिए व्रत के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और इस पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं, लेकिन जो लोग Mahashivratri का व्रत रखते हैं उन्हें कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती के कारण उनका व्रत अधूरा रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे और दृढ़ मन से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी Mahashivratri का व्रत रखने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि व्रत के दौरान आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…

Mahashivratri Kab Hai 2024

इस बार महाशिवरात्रि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09 बजकर 57 मिनट से शुरू और 9 मार्च 2024 की शाम में 06 बजकर 17 मिनट पर समापन होगा. महाशिवरात्रि की पूजा केवल निशिता काल के दौरान की जाती है और निशिता काल का शुभ समय 8 मार्च को सुबह 12:05 बजे शुरू होता है और 12:56 बजे तक रहेगा। इस बार निशिता का पीरियड सिर्फ 51 मिनट तक रहेगा. इसलिए इस बार महाशिवरात्रि पर्व का व्रत और पूजन 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को किया जाएगा।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आप ये चीजें खा सकते हैं

टीवी9 हिंदी डिजिटल से बात करते हुए पंडित राजेंद्र तिवारी ने बताया कि जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं वे सेब, केला, संतरा, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं. उपवास के दौरान. इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और पेट भी भरा रहता है। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोग धनिया, जीरा और सौंफ जैसे अनाज का भी सेवन कर सकते हैं।

शिवरात्रि के दिन व्रत के अनुसार जल का सेवन किया जाता है, जो व्रत रखने के लिए जरूरी है। शिवरात्रि के दिन भोजन में अत्यधिक संयम रखा जाता है, हालाँकि कुछ विशेष प्रकार के भोजन का सेवन खाली पेट किया जा सकता है, जैसे साबूदाना की खिचड़ी या फलाहार। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है, जिसमें शिवलिंग का अभिषेक और पूजा-अर्चना जरूर की जाती है।

आप महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ठंडाई पी सकते हैं. ये पेट से गर्मी दूर करने में भी मदद करते हैं। शिवभक्तों को ठंडाई का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। आप चाहें तो अपने पसंदीदा फलों से ठंडाई बना सकते हैं.

व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे से बनी चीजें खा सकते हैं. इस आटे से आप हलवा, पूरी या पराठा बनाकर भी खा सकते हैं. ऐसे में व्रत के समय इसे खाने पर आपको बिलकुल भी कमजोरी महसूस नहीं होगी. व्रत के दौरान मेवे खाने की सलाह दी जाती है. Mahashivratri व्रत में आप काजू, किशमिश, बादाम, मखाना आदि भी खा सकते हैं. और तो और Mahashivratri व्रत में आप साबूदाने की खिचड़ी, या लड्डू, हलवा को भी खा सकते हैं.

महाशिवरात्रि में इन चीजों का सेवन न करें

  • Mahashivratri का व्रत करने वाले लोगों को भूलकर भी प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। यहाँ तक की इस दिन आपको सफेद नमक भी नहीं खाना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि व्रत के दौरान चावल, गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का आदि अनाज के साथ-साथ मूंगफली, चना, सेम, मटर आदि नहीं खाया जाता है।
  • Mahashivratri व्रत के दौरान आपको किसी भी प्रकार का मांस नहीं चाहिए और न ही तेल या नमक का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अगर आप शराब का सेवन करते है तो Mahashivratri के दिन भूलकर भी आपको का शराब का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

ALSO READ- महादेव की भस्म आरती: जाने क्यों किया जाता हैं महादेव की भस्म आरती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment