Sidhu Moosewala Mother Pregnant: 58 साल की उम्र में बच्चे को देंगी जन्म, जाने इस उम्र में गर्भधारण करना कितना मुश्किल?

4U HINDI ME
5 Min Read
Sidhu Moosewala Mother Pregnant

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी। उनकी उम्र करीब 58 साल है. इस उम्र में वे दोबारा बच्चे को जन्म देगी, लेकिन क्या अधिक उम्र में गर्भधारण करना आसान है? एक्सपर्ट के जरिए जाने कि मूसेवाला की मां ने इसके लिए किस तकनीक का सहारा लिया है.

Sidhu Moosewala Mother Pregnant

गायक Sidhu Moosewala की मां चरण कौर अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी। Sidhu Moosewala अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। लेकिन मूसेवाला की हत्या के बाद उनका घर वीरान सा हो गया. इस स्थिति का सामना करते हुए, उसके माता-पिता ने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। बच्चे को जन्म देने के लिए Sidhu Moosewala की मां ने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। जैसा की Sidhu Moosewala के माँ की उम्र करीब 58 साल है. इस उम्र में उन्हें दोबारा बच्चा होगा. ऐसे में अब कुछ लोगों का ये सवाल जरुर होगा कि क्या इस उम्र में भी आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म दिया जा सकता है? क्या इस दौरान कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होती?

Sidhu Moosewala Mother Pregnant
—————- Sidhu Moosewala Mother Pregnant

दिल्ली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सलोनी का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। आजकल देखा जाता है कि 35 साल की उम्र के बाद ही किसी महिला को सामान्य रूप से गर्भधारण करने में दिक्कत होती है। ऐसा खराब प्रजनन क्षमता के कारण होता है, हालांकि आईवीएफ तकनीक की मदद से आप 50 साल के बाद भी गर्भधारण कर सकती हैं, लेकिन यह सभी महिलाओं के लिए आसान नहीं है, केवल वही महिलाएं अधिक उम्र में आईवीएफ कराती हैं जिनका स्वास्थ्य अच्छा होता है। पहले भी ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जहां 50 से 65 साल की महिलाओं ने आईवीएफ की मदद से गर्भधारण किया है।

आईवीएफ क्या है?

डॉ. सलोनी बताती हैं कि आईवीएफ को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक कहा जाता है। ये तकनीक बच्चे को जन्म देने का एक कृत्रिम तरीका है। इसमें पुरुष के शुक्राणु और महिला के अंडे को प्रयोगशाला में संग्रहित किया जाता है। इस दौरान उन्हें कृत्रिम रूप से निषेचित किया जाता है। निषेचन प्रक्रिया के बाद तैयार भ्रूण को वापस महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है। भ्रूण को प्लास्टिक ट्यूब के माध्यम से मां के गर्भाशय में डाला जाता है और फिर बच्चा गर्भाशय में ही बढ़ता है और उसकी डिलीवरी सामान्य सिजेरियन सेक्शन जैसे किसी भी तरीके से की जा सकती है।

रजोनिवृत्ति के बाद आईवीएफ कितना सुरक्षित है?

महिलाओं को 45 से 50 वर्ष की उम्र के बीच रजोनिवृत्ति (मासिक धर्म चक्र में रुकावट) का अनुभव होता है। आमतौर पर, महिलाएं 50 साल की उम्र के बाद शायद ही कभी आईवीएफ कराती हैं। लेकिन क्या रजोनिवृत्ति के बाद आईवीएफ सफल है? यह सुरक्षित है? इस सवाल के जवाब में डॉ. सलोनी का कहना है कि आईवीएफ तकनीक के जरिए महिलाएं मेनोपॉज के बाद भी गर्भधारण कर सकती हैं। इसके लिए हार्मोनल इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इससे गर्भाशय पुनः सक्रिय हो जाता है।

इस दौरान महिला के कई टेस्ट भी किये जाते हैं। इसमें मधुमेह, रक्तचाप और रक्त परीक्षण शामिल हैं। अगर इन सभी की रिपोर्ट सामान्य है तो महिला आसानी से आईवीएफ करा सकती है और इससे बच्चा होने की संभावना भी बढ़ जाती है। बढ़ती उम्र में आईवीएफ के कोई विशेष दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

Sidhu Moosewala के पिता की उम्र 60 साल

आपको बता दे की Sidhu Moosewala के पिता करीब 60 साल के हैं. लेकिन क्या 60 साल की उम्र में शुक्राणु की गुणवत्ता इतनी अच्छी होती है कि बच्चा पैदा हो सके? इस सवाल का जवाब देते हुए दिल्ली के डॉक्टर अजय कुमार कहते हैं कि अगर किसी पुरुष का खान-पान और जीवनशैली अच्छी है तो वह इस उम्र में भी पिता बन सकता है। अच्छे आहार और जीवनशैली से भी शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है। जिसके जरिए इंसान बच्चे को जन्म दे सकता है।

ALSO READ- Black Lips को बनाए गुलाबी और खूबसूरत, जनिये ये घरेलू नुस्खे।

ALSO READ- Smokers Lips: लड़का हो या लड़की होंठ पड़ गए काले, तो इस नुस्‍खे से कुछ दीन में होंठ पाएं गुलाबी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment