शादी टूटने के संकेत: 12 अशुभ संकेत शादी टूटने की ओर करते हैं इशारा साथ ही एक्स्ट्रा अफेयर

4U HINDI ME
5 Min Read
विवाह रेखा

शादी टूटने के संकेत: किसी के भी बारे मे जानने के लिए उनके हाथो की रेखा से अच्छा उपाय है ही नही, जन्म से लेकर मृत्यु तक सब आपके हाथो की रेखा मे लिखा होता है। हाथो की रेखा शास्त्र में शादी और अफेयर संबंधी बातों को ठीक तरीके से जानने के लिए हमेशा से ही हाथो मे विवाह रेखा यानी मैरिड लाइन को देखा जाता रहा है। विवाह रेखा से किसी भी तरह के व्यक्ति की शादी, दाम्पत्य जीवन और प्रेम प्रसंग पर ठीक तरीके से विचार किया जाता है। यह सब हाथ की सबसे छोटी वाली उंगली (लिटिल फिंगर) के नीचले वाले हिस्से पर आड़ी रेखा होती है। जो की छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत भी कहा जाता है। यही नही विवाह रेखा एक या एक से ज्यादा भी हो सकती है।

जानिए विवाह रेखा से जुड़ी अशुभ बातें –

1. किसी भी व्यक्ति के हाथो में एक से ज्यादा विवाह रेखाएं प्रेम- प्रसंग की गिनती बताती हैं। विवाह रेखा के साथ-साथ चलने वाली दूसरी रेखा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे मे भी बताती है।

2. यदि किसी के विवाह रेखा के शुरवात में किसी द्वीप के जैसा चिह्न है तो उनके जीवन मे साथी का कोई अमान्य संबंध हो सकता है। इन लोगों की शादी धोखे से भरी होती है, द्वीप का चिह्न आखरी में हो तो यह जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक संकेत है।

3. यदि किसी भी व्यक्ति के हाथों में विवाह रेखा के शुरवात में ही तिल (काला बिंदु) है तो यह उनके जीवन साथी के बुरे स्वास्थ्य के तरफ इशारा करता है। यदि यह तिल और ज्यादा गहरा हो तो यह जीवन साथी के जीवन के लिए हानि की ओर इशारा करता है।

4. यदि किसी भी व्यक्ति के हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस (एक दूसरे के उपर से) जैसा निशान है तो हाथों की रेखा वाले ज्योतिष के मुताबिक ऐसे लोगों का जीवन साथी जल्दी इस दुनिया से जा सकता है। 

5. किसी भी व्यक्ति के विवाह रेखा पर किसी वर्ग के जैसा चिह्न दिखाई देता है तो यह जीवन साथी के बुरा स्वास्थ्य संबधी का इशारा करता है।

विवाह रेखा
विवाह रेखा: Image source – Social Media

6. यदि किसी भी व्यक्ति के विवाह रेखा नीचे की तरफ बहुत ज्यादा झुकी हुई हो तो मिया-बीबी हमेशा ही परेशान रहते हैं।

7. यदि किसी भी व्यक्ति के दोनों हथेलियों में विवाह रेखा की प्रारंभ में दो जड़े हो तो उस इंसान का विवाह टूट जाने का योग बन सकता हैं।

8. विवाह रेखा बहुत ज्यादा नीचे की तरफ झुकी हुई हो और वो हृदय रेखा को क्रॉस करते हुए ओर नीचे तक जाए तो यह बहुत ही अशुभ लक्षणों मे से एक होता है। ऐसी रेखाओं वाले व्यक्ति का जीवन साथी उसकी जिंदा रहते ही अपना देह त्याग देते है।

9. यदि किसी भी व्यक्ति की रेखा अगर लिटिल फिंगर के नीचे से प्रारंभ होती हो और अगर कोई ओर लाइन से कट रही हो तो ऐसे इंसानो का वैवाहिक जीवन बहुत ही ज्यादा परेशानियों से भरा होता है।

10. यदि किसी भी व्यक्ति के विवाह रेखा के अंत में किसी भी तरह के सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति-पत्नी के बीच सोच-विचार को लेकर मतभेद पैदा करती है। 

11. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की तरफ मुड़ जाए और सबसे छोटी उंगली के पास पहुंच जाए तो ऐसे इंसान के विवाह संबंधी में काफी परेशानियां आती हैं। आमतौर पर ऐसी विवाह रेखा वाले व्यक्ति का विवाह होना बेहद ही मुश्किल होता है मतलब इन लोगों के कभी न विवाह होने की संभावनाएं काफी बड़ जाती हैं।

12. विवाह रेखा ऊपर की तरफ मुड़ी हुई विवाह रेखा शुभ होने का प्रतिक नही मानी जाती है। यदि यही वाली रेखा थोड़ी सी ऊपर की तरफ मुड़ गई है तो उस इंसान का विवाह होने में बहुत सी परेशानियां आती हैं और मुश्किल से विवाह हो भी जाता है तो वैवाहिक जीवन कभी सुखी नहीं कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें:

क्या नवजात शिशु (Newborn Baby) को चूमना सही है या गलत? जानिए महत्वपूर्ण बातें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment