MS Dhoni Income: थाला की साल की कमाई सुनकर दंग रह जाओगे, जानिए कहा से आती है इतनी इनकम

ASIYA SHEKH
4 Min Read
MS Dhoni Income

MS Dhoni Income: क्रिकेट की बात हो रही हो और धोनी का नाम ना नही लिया जाए ऐसा तो बिल्कुल भी हो नहीं सकता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और अपने कूल माइंड से सिर्फ टीम को जीत ही नही दिलाई बल्कि बड़े-बड़े टूर्नामेंटों मे भी तिरंगे को लहराया। धोनी भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसा कप्तान बन चुके हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-2 वर्ल्डकप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की है।

तभी तो आज क्रिकेट जगत में धोनी को कई खिलाड़ी अपना आइकन मानते हैं। आईपीएल के 17वें सीजन में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अहम रोल निभा रहे हैं। हालांकि, लीग शुरु होने से पहले ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, उनके बाद सीएके की मेजबानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों मे सौंप दी गई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह आईपीएल उनका आखिरी हो सकता है। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में कमाते है, जो शानदार लाइफ स्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। साल 2024 तक उनकी कुल नेटवर्थ 1040 करोड़ तक पहुँच चुकी है। आपको लग रहा होगा कि इतना पैसा उन्होंने सिर्फ क्रिकेट से कमाया है तो बता दे आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

कई बिजनेस है महेंद्र सिंह धोनी के

भारतीय के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ इतनी ज्यादा है कि हर कोई जानना चाहता है। आपको लग रहा होगा कि रिटायरमेंट लेने के बाद भी इतना ज्यादा कैसे कमा रहे है। शायद आप उनके बिजनेस के बारे में नही जानते है। आखिर धोनी के कितने बिजनेस हैं, जिनसे वो करोड़ों कमाते है।

MS Dhoni Income
                  MS Dhoni Income: Image Source – Social Media

महेंद्र सिंह दोनी ने हाल ही मे फार्मिंग बिजनेस का शुरु किया था। इसके अलावा Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड भी चलाते है। एक स्‍पोर्ट कंपनी भी उन्होंने खोल रखी है, इसके अलावा करोड़ों की एडवरटाइजमेंट भी धोनी को मिलती रहती है, जिससे अच्छी भली कमाई कर लेते है। उनके और कई बिजनेस चल रहे हैं।

धोनी के नाम होटल और स्कूल भी हैं

टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी कई प्रकार के बिजनेस से मोटी कमाई कर रहे हैं। उनका तो धोनी खुद का होटल भी हैं। जी हां, वैसे यह 5 स्‍टार होटल तो नहीं है, लेकिन इसमें रूम बुक रुकने के लिए कई लोग उत्‍साहित रहते है। धोनी ने जो होटल बनवाया है वो झारखंड की राजधानी रांची में बनाया है।

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍या नडेला के साथ पार्टनरशिप करके बेंगलुरु में एमएस धोनी ग्‍लोबल स्‍कूल शुरु किया है। धोनी की इस स्कूल मे CBSE पैटर्न से पढ़ाया जाता है। उन्होंने हाल ही मे 7Ink Brews में इन्वेस्ट किया है। यह एक बेवरेज ब्रांड है। इसके अलावा उन्होने चॉकलेट की कंपनी में भी इन्वेस्टमेंट कर रखा है।

इसे भी जरूर पढ़े:

IPL 2024: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ इस टीम से खेलेंगे अगला आईपीएल, कप्तानी का मिलेगा ऑफर

IPL 2025 फ्रेंचाइजी के ऑनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, एक टीम में इतने खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment