CSK vs DC IPL 2024: आज दिल्ली भिड़ेगी चेन्नई से विशाखापत्तनम में, क्या दिल्ली चेन्नई को हराकर अपना खाता खोलेगी?

ASIYA SHEKH
4 Min Read
CSK vs DC IPL 2024

CSK vs DC IPL 2024: आईपीएल 2024 में रविवार के दिन यानि आज डबल हेडर देखने मिलेगा। आज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे विशाखापट्टनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भिड़ती हुई नजर आएगी। चेन्नई इस सीजन में अब तक दो मैच खेल चुका हैं और दोनों मे जीत दर्ज की हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर विराजमान है। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने कुल दो मैच खेले है जिसमे उन्होने अब तक अपना खाता भी नही खोला है।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रही है और यह टीम की बहुत बड़ी कमजोरी है। ऐसे में पृथ्वी शॉ को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। टी20 में पिछले रिकॉर्ड को नही देखा जाता हैं। लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स को हराना दिल्ली के लिए हमेशा मुश्किल भरा ही रहा है। लास्ट तीन मैचों के नतीजों को देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स को 91, 27 और 77 रनो से शिकस्त मिली है।

CSK को हराना दिल्ली के लिए मुश्किल

इन तीन मैचो में दिल्ली की टीम में सभी मुख्य खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन, पिछले मैच में ऋषभ पंत मौजूद नहीं थे। यानी पॉवरफुल टीम होने के बाद भी दिल्ली के लिए चेन्नई को हरा पाना मुश्किल रहा है। दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स काफी अच्छी लय मे नजर आ रही है। डेवोन कॉनवे के नही होने के बावजूद रचिन रवींद्र ने टॉप ऑर्डर में चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी है। शिवम दुबे भी मैच फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम को तेजी से शुरुआत दे रहे हैं।

पृथ्वी शॉ पर खेला जा सकता हैं दांव

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में जिस तरह के खिलाड़ियों को अपनी टीम मे शामिल किया, वो असाधारण प्रदर्शन कर रहे है। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन मारने वाले रिकी भुई आईपीएल के प्रेशर को झेलने मे असफल रहे। उनके बल्ले से 902 रन निकले थे। लेकिन, आखरी मैच में अच्छा प्रदर्शन नही किया था। ऐसा लगता है कि डेविड वॉर्नर का काल अब खत्म हो हो गया है। मिचेल मार्श के परफॉरमेंस में भी कंसिस्टेंसी नही दिखाई दे रही है। ऐसे में रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत पृथ्वी शॉ को टीम में मौका देकर बाजी पलटाने की कोशिश कर सकते हैं।

चेन्नई का बॉलिंग लाइनअप तगड़ा

चेन्नई की टीम मे दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना और रवींद्र जडेजा की तरह तगड़ी बॉलिंग लाइन अप है, जो किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकती है।

दिल्ली की गेंदबाजी मे दम नही

वहीं, दिल्ली की गेंदबाजी मे दम नही दिखा रहा है। एनरिक नॉर्खिया के पास गति है। लेकिन, वो लाइन लेंथ मे कंसिस्टेंसी नही दिख रही हैं। दिल्ली के पास अच्छा डेथ ओवर बॉलर नहीं हैं। अक्षर पटेल मिडल ओवरों में गेंदबाजी करके रनो पर लगाम लगा सकते हैं। ऐसे में अगर ईशांत शर्मा टीम की टीम मे वापसी होती हैं तो वो कुछ हद तक टीम की बोलिंग मे दम दिख सकता हैं। इन सब के अलावा कुलदीप यादव ही दिल्ली का सबसे बड़ा गेंदबाजी हथियार हैं। लेकिन, सीएसके के बल्लेबाजी लाइन में लेफ्ट हैंडेड बैटर ज्यादा हैं, जो कुलदीप को आड़े हाथों ले सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़े:

IPL 2024 Points Table: चेन्नई और राजस्थान मे पहले पायदान की लड़ाई, इन तीन टीमों का तो अब तक खाता भी नहीं खुला

IPL 2024 Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे हुए मैचों का शेड्यूल अन्नाउंस किया, दूसरा फेज इस दिन से चालू होगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment