IPL 2024 के बाद ये खिलाड़ी लेगा संन्यास, 2008 से यह खिलाड़ी ने अब तक 6 IPL टीमों की तरफ से खेला है

ASIYA SHEKH
4 Min Read
IPL 2024

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट का यह विकेटकीपर बल्लेबाज IPL 2024 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकता हैं। यह खिलाड़ी IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से अपना आखिरी सीजन खेलते हुए नजर आने वाला है। RCB ने इस खिलाड़ी को साल 2022 के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम के साथ 5.5 करोड़ रुपये में जोड़ा था।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जून में 39 साल की होने वाले है। वह आखिरी IPL सीजन खेलने के लिए पुरी तरह तैयार हैं। यह सीजन खेलने के बाद कार्तिक IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। कार्तिक ने अपना आखरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 नोव्हेंबर में टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

कार्तिक उन खिलाड़ियों मे शामिल है जिन्होने सभी IPL सीजन खेले है

कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने IPL के 2008 से लेकर अब तक हुए हर एक सीजन (16 ) का हिस्सा रहे हैं। कार्तिक IPL 2008 की शुरुआत के बाद से ही, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे की तरह हर एक सीजन मे खेल चुके हैं।

कार्तिक ने 16 सीजन मे केवल 2 मैच नही खेले

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के अब तक के 16 सीजन में सिर्फ दो मैचों मे ही नही खेल पाए। कार्तिक आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह मुकाबला नही खेल पाए थे। वहीं दूसरे मैच की बात करे तो, साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग मैच मे चोट के चलते बाहर हो गए थे ।

IPL 2024
                             IPL 2024: image source – social media

IPL 2022 मे अच्छे प्रदर्शन के चलते T20 वर्ल्डकप मे शामिल हुए थे

कार्तिक ने IPL 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हे टीम में मौका दिया गया था। कार्तिक ने साल 2022 आईपीएल सीजन के 16 मैचों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन ठोके थे। वैसे तो, पिछले साल 2023 मे कुछ खास प्रदर्शन नाही कर पाए थे। उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए 11 की औसत से केवल 140 रन बनाने मे सफल रहे थे।

कार्तिक 6 आईपीएल टीम का हिस्सा रहे है

दिनेश कार्तिक अब तक IPL की 6 टीमों का हिस्सा रहे हैं। वे दिल्ली डेयरविल्स से 2008 से लेकर 2014 तक जुड़े हुए थे। वह किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से भी खेल चुके हैं। कार्तिक ने अपने 240 मैचों में 26 की औसत से 4516 रन बना चुके हैं। जिसमें उनके नाम 20 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं विकेटकीपर के तौर पर उन्होने 133 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेजा है। जिसमें 36 स्टंपिंग उनके नाम दर्ज है।

इसे भी जरूर पढे:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment