IND Vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराने के बाद बनाया एक नया रिकॉर्ड, भारत ने वेस्टइंडीज के 48 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा

ASIYA SHEKH
4 Min Read
IND Vs ENG

IND Vs ENG: भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ही इंग्लैंड को 434 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पाँच मैचो की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की है। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया। भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारत ने इंग्लैंड को मात्र122 रनों पर ही समेट दिया। इस तरह से भारत ने इंग्लैंड पर 434 रनों की बड़ी जीत हासिल की। भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के मामले में यह सबसे बड़ी जीत अपने नाम की। भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद वेस्टइंडीज के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी।

कमाल कर दिखाया भारत ने

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 434 रनों की टेस्ट क्रिकेट मे रनों के मामले मे यह सबसे बड़ी जीत है | इससे पहले साल 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया था, जो इससे पहले टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत थी। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट की बात करे तो भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। भारत से पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के मामले में वेस्टइंडीज आठवें नंबर पर थी। वेस्टइंडीज ने साल 1976 में इंग्लैंड को 425 रनों से हराया था। लेकिन भारत ने अब वेस्टइंडीज के 48 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिखाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ी जीत दर्ज करने के मामले मे इंग्लैंड पहले नंबर पे है। इंग्लैंड ने साल 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हारा दिया था।

रनों के मामले मे टेस्ट मे सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली लिस्ट

1. इंग्लैंड- 675 रन
2. ऑस्ट्रेलिया- 562 रन
3. बांग्लादेश- 546 रन
4. ऑस्ट्रेलिया- 530 रन
5. साउथ अफ्रीका- 492 रन
6. ऑस्ट्रेलिया- 491 रन
7. श्रीलंका- 465 रन
8. भारत- 434 रन
9. वेस्टइंडीज- 425 रन
10. न्यूजीलैंड- 423 रन

IND Vs ENG
                                       IND Vs ENG: Image Source – Social Media

रनों के मामले में भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत

434 इंग्लैंड के खिलाफ, 2024
372 न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2021
337 साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2015
321 न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2016
320 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2008

शतक लगाए इन खिलाड़ियो ने

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने जबर्दस्त शतक जमाए। भारतीय टीम ने पहली इनिंग मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। इसके बाद गेंदबाजी करने आई भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 319 रनों पर ही रोक दिया। भारत जब दूसरे इनिंग मे बल्लेबाजी करने आई तो उसके पास 126 रनों की बड़त थी। दूसरी पारी में भारत के लिए जायसवाल ने 214 रन बनाए और शुभमन गिल ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन खिलाड़ियो के अच्छे प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 430 रनों पर पारी को डिक्लेयर कर दिया और इंग्लैंड को 557 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

इसे भी जरूर पढे:

Yashasvi Jaiswal Double Century: जायसवाल हुए कोहली की इस लिस्ट मे शामिल, खेली ताबड़तोड़ पारी, बना डाला वर्ल्ड रेकॉर्ड

IND vs ENG: अश्विन 500वां टेस्ट लेकर निकले घर, भारत पड़ गया मुश्किल मे, किस वजह से हट गए चलते टेस्ट से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment