Punjab Kings New Captain: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन के साथ की नाइन्साफी, कप्तानी से हटाकर बैंगलोर के इस खिलाडी को बनाया कप्तान, ट्वीट हुआ वायरल

ASIYA SHEKH
4 Min Read
Punjab Kings New Captain

Punjab Kings New Captain: भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारियों मे जुट गए हैं। हाल ही मे उन्होने अपने बल्ले से डी वाई पाटिल टी20 कप में खूब कमाल दिखाया था। शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने गेंदबाजों की खूब धुलाई की। आईपीएल 2023 के शुरु होने से पहले शिखर धवन को पंजाब किंग्स का कप्तान चुना गया था।

लेकिन उनकी कप्तानी मे टीम कुछ खासा प्रदर्शन नही कर पाई। इसके बाद से ही यह बात की चर्चा होने लग गई थी कि आईपीएल 2024 में उनको जिम्मेदारी से हटा दिया जाएगा है। वहीं, अब पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को कप्तानी से हटाकर बैंगलोर के इस खिलाडी को बनाया कप्तान ।

शिखर अब नही होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान

आईपीएल 2023 मे पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया था और शिखर धवन को टीम मे शामिल कर उन्हे कप्तान बनाया था । लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने प्रदर्शन बेहद निराशाजनक किया था। पंजाब किंग्स आइपीएल 2023 की अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। पंजाब किंग्स ने 14 मैच खेल जिसमें उनके नाम सिर्फ छह जीत थी, जबकि आठ मैचों मे टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे खराब प्रदर्शन के चलते कई क्रिटिक्स ने कहा था कि आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स अपने कप्तान को बदल सकती है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। वैसे तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब चर्चाओ मे बनी हुई है, जिसमें बात बताई जा रही है कि पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की जगह बैंगलोर के इस खिलाडी को कप्तान बनाया है।

बैंगलोर के इस खिलाडी को बनाया कप्तान

जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमे यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स बैंगलोर के एक्स प्लेयर हर्षल पटेल को आईपीएल 2024 के लिए कप्तान बनाया गया है। हालांकि, पंजाब किंग्स की और से इस बात आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तो ऐसे में ये बात सही है कि वायरल हो रही पोस्ट सिर्फ एक अफवाह है। सबको पता है कि आईपीएल 2023 में हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की और से खेलते थे।

लेकिन बैंगलोर के लिए उनका पीछला सीजन अच्छा नही रहा था, इसलिए आरसीबी ने उन्हें टीम से रिलीज किया। इसके बाद ऑक्शन 2024 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम मे शामिल किया। हर्षल पटेल के आईपीएल करियर को देखा जाए तो उन्होंने 92 मैच में 111 विकेट हासिल किए है।

https://twitter.com/PunjabKingsCult/status/1766021537176395946

इसे भी जरूर पढे:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment