Rohit Sharma: आईपीएल 2024 के शुरु होने से पहले अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से नही जुड़े… रोहित शर्मा नही है टीम के साथ

ASIYA SHEKH
4 Min Read
Rohit Sharma

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) शुरू होने में बस 5 दिन ही बचे हुए है, जिसकी तैयारी जोरों से की जा रही हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं, जो नेट प्रैक्टिस मे अपना पसीना भी बहा रहे हैं। आईपीएल (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है, इस लीग पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होना है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार हैं। इन सब बातो के दौरान मुंबई इंडियंस के पुराने कप्तान रोहित शर्मा की काफी बाते की जा रही हैं।

रोहित अब तक टीम से नही जुड़े

फाइव टाइम्स चैंपियन मुंबई इंडियंस से लगभग सभी खिलाड़ी जुड़कर अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा की किसी को कोई जानकारी नहीं है। कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया इसलिए वह नाराज है यह बात सामने आ रही है, लेकिन इसके बारे मे आधिकारिक रूप से कुछ भी बताया नही गया था।

मुंबई इंडियंस ने अब तक हर आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उन्होंने अब तक 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। अब इनकी नजरें आईपीएल के अगले खिताब पर गड़ी हुई हैं, इसलिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान घोषित किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर फैंस ही नहीं रोहित शर्मा भी दुखी बताए जा रहे हैं।

वैसे रोहित शर्मा की नाराज है इस पर अब तक किसी ने कुछ नहीं बताया है। शनिवार को हार्दिक पांड्या की में टीम प्रैक्टिस करती दिखाई दी, लेकिन रोहित शर्मा इसमे दिखाई कहीं नहीं दिए। इसे रोहित शर्मा की नाराजगरी की बताई जा रही है, जिसपे अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया गया है।

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बिच गड़बड़

अगर रोहित शर्मा टीम से नहीं जुड़ते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका लगेगा। आपको बता दे कि रोहित शर्मा से कप्तानी छिनी गई तब कई सवाल उठे थे कि रोहित और हार्दिक की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं है। कई विवाद भरे खबरें भी आई थी। रोहित टीम से नही जुड़े तो यह बात फैंस को बेहद बुरी लगेगी। अब सब की नजर इस बात पर हैं कि रोहित कब टीम मे शामिल होंगे।

आईपीएल ऑक्शन 2024 के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड किया । इसके बाद एमआई ने रोहित से कप्तानी छिनकर हार्दिक को इसकी कमान सौप दी, जिसके चलते एमआई और हार्दिक को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

इसे भी जरूर पढ़े:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment