Rohit Sharma In CSK: हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद अब रोहित शर्मा IPL मे सीएसके की कप्तानी करेंगे? रायडू ने दिया बड़ा बयान

ASIYA SHEKH
5 Min Read
Rohit Sharma In CSK

Rohit Sharma In CSK: आईपीएल (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. आईपीएल 2024 को लेकर रोहित शर्मा काफी चर्चाओ मे बने हुए, क्योंकि इस बार रोहित बतौर कप्तान नही बल्कि बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले है. रोहित ने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है. मगर इस सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तानी रोहित नही बल्कि हार्दिक कप्तानी करते हुए नजर आएँगे.

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने जब से कप्तानी से हटाया है तब से क्रिकेट फैन्स इस बात को लेकर नाराज जाता रहे है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छिनकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप दी गई. हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए पिछले दो सीजन कप्तानी कर चुके हैं. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के पहले ही सीजन मे हार्दिक पंड्या की कप्तानी मे उनके नाम ट्रॉफी हुई थी.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी अंबति रायडू ने रोहित शर्मा को लेकर कुछ बड़ी बाते कह दी है. रायडू भारत के कप्तान रोहित को आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते हैं. रायडू का कहना हैं कि रोहित अभी भी तक़रीबन 5-6 साल आराम से आईपीएल खेलेंगे और धोनी के रिटायरमेंट होने के बाद वह सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं. आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है, ऐसे में रायडू की बातें कही न कही सही लग रही है.

Rohit Sharma In CSK
                                 Rohit Sharma In CSK: image source – social media

रायडू ने कहा कप्तानी कर सकते है रोहित

अंबति रायडू ने न्यूज 24 से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मैं रोहित को आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स की और से खेलते हुए देखना चाहता हूं. अगर धोनी रिटायरमेंट लेते हैं तो वह टीम के कप्तान भी बन सकते हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी लंबे समय से कर रहे हैं. यह देखना काफी दिलचस्प होगा अगर रोहित सीएसके की और से खेलें और वहां भी ट्रॉफी जीत सकें. सीएसके के कप्तान बनाना या नही बनाना, ये उनका निर्णय होगा. रोहित तक़रीबन 5-6 साल आराम से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे.’

अंबति रायडू का कहना है कि, ‘अगर रोहित शर्मा को कप्तानी करना चाहते है तो वो किसी भी फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते है उन्हे कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहेगी. वो जहां चाहेंगे, वहां पर आसानी से कप्तान बन पाएंगे. बस रोहित के पास उस कॉल को लेने का पुरा अधिकार रहना चाहिए. यह फैसला वो खुद करेंगे कि वह कप्तान बनना चाहते हैं या नहीं.’

आईपीएल 2024 के लिए धोनी तैयारियों मे जुटे

यह देखने वाली बात होगु कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 का हिस्सा होते हैं या नहीं. उनकी घुटने की चोट ठीक के बाद एम.एस धोनी आईपीएल 2024 में सीएसके को ट्रॉफी दिलाने के लिए तैयारियों मे जुट चुके है, आईपीएल 2023 की समाप्ति के तुरंत बाद ही धोनी ने घुटने की सर्जरी करवा ली थी और फिर रिहैब किया. आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कहा था कि वह फैन्स को रिटर्न गिफ्ट देना चाहते हैं और आईपीएल 2024 में खेलने के लिए कड़ी तैयारियों मे जुट जाएंगे.

इसे भी जरूर पढे:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment