Shivam Dube Injury: सीएसके और भारत के लिए बढ़ गई दिक्कते, शिवम दुबे हुए चोटिल, ठीक नहीं हुआ धोनी के साथ!

ASIYA SHEKH
4 Min Read
Shivam Dube Injury

Shivam Dube Injury: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और धोनी के लिए आईपीएल 2024 से ठीक पहले आई बुरी खबर है क्योंकि सीएसके के ऑलराउंडर शिवम दुबे साइड स्ट्रेन इंजरी के चलते रणजी ट्रॉफी 2024 के बचे हुए बाकी के मैच नहीं खेल पाएंगे हैं। शिवम दुबे आज कल बेहतरीन फॉर्म मे नजर आ रहे है। मुंबई की और से खेलते हुए असम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्हें चोटिल हो गए। दुबे ने उस मैच में 121 रन की शानदार नॉट आउट पारी खेली थी। चोटिल होने के बाद भी दुबे का मौजूदा रणजी सीजन बेहतरीन रहा, उन्होंने केवल पांच मैचों में ही 407 रन ठोक दिए हैं, जिसमें उन्होने दो शतक और दो अर्धशतक भी बनाए हैं। उन्होंने अपनी मीडियम फास्ट बोलिंग से 12 विकेट भी हासिल किए हैं। दुबे को चोट भी ऐसे मौके पर आई है जब मुंबई की टीम 23 फरवरी को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड पर होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच में बड़ौदा का सामना करने वाली है।

IPL 2024 खेलेंगे क्या दुबे ?

अब सवाल ये उठता है कि शिवम दुबे की चोट कितनी गहरी होगी? वह कब तक चोट से उभर पाएंगे? क्या आईपीएल मे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ दे पाएंगे? या फिर काही ऐसा न हो जाए की वो टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाए। अभी तक तो सीएसके या मुंबई रणजी टीम मैनेजमेंट की तरफ से शिवम दुबे की चोट पर कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मगर इतना तय माना जा रहा है कि वह 22 मार्च से स्टार्ट होने वाले आईपीएल के पहले के कुछ मैच शायद ना खेल पाए। इस चोट के बाद अब शिवम दुबे बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में जाने वाले है, जहां पूरी तरह फिट होने के बाद रीहैब से गुजरेंगे।

धोनी की बड़ा दी दिक्कते

ऐसे मे सवाल ये उठ रहा है कि सीएसके के कप्तान धोनी अब शिवम दुबे की जगह अब किसे टीम मे शामिल करेंगे? संभावित रिप्लेसमेंट प्लेयर्स को देखा जाए तो अंडर-19 की युवा ऑलराउंडर मुशीर खान सीएसके मे शामिल हो सकते हैं। शिवम दुबे के इंटरनेशनल करियर के बारे मे बताए तों दुबे ने भारत की और से खेलते हुए पिछले तीन टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैच विनिंग अर्धशतक मारे हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स मे शामिल होने के बाद से ही उनका खेल पूरी तरह बदल चुका है। पिछले दो सीजन से दुबे सीएसके के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी जरूर पढे:

Virat-Anushka New Baby: क्रिकेट के किंग को हुआ नन्हा सा प्रिंस, विराट अनुष्का बने फिर माता पिता, यह नाम है लड़के का

IND Vs ENG Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट पर हो सकते है आतंकी हमले, पन्नू ने दी मैच कैन्सल कराने की धमकी, एफ़आईआर दर्ज की गई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment