IPL 2024 मे खेलते हुए नही दिखेंगे ये 5 खिलाड़ी, इसमे 2 भारतीय है, टीमों को होगा बड़ा नुकसान

ASIYA SHEKH
5 Min Read
IPL 2024

IPL 2024: आईपीएल 2024 के रोमांच की शुरुआत कुछ दिन बाद ही होने वाली है। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स वस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर करने वाले है। सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी की कप्तानी फॉफ डु प्लेसिस करते हुए नजर आएंगे। पर आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही 5 प्लेयर बाहर हो चुके हैं। इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

1. मार्क वुड

लखनऊ सुपर जायंट्स की और से खेलने वाले उनके स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड आईपीएल 2024 का हिस्सा नही होने वाले हैं। मार्क वुड इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट मे शुमार हैं। इस कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें आईपीएल खेलने की परवांगी नहीं दी। क्योंकि जून में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है। वर्ल्डकप के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ उन्हे टेस्ट सीरीज भी खेलना है। खिलाड़ी चोट के चलते बाहर ना हो जाए इसलिए ECB ने उन्हे आईपीएल खेलने से मना कर दिया है।

मार्क वुड ने आईपीएल 2023 में केवल चार मैच ही खेल पाए थे जिसमे उन्होंने 11 विकेट चटाका दिए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने वुड की जगह वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज शमर जोसेफ को अपनी टीम मे शामिल किया है। जोसेफ ने अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर दिखाया था।

2. जेसन रॉय

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने वाले थे जेसन रॉय. उन्होंने कुछ निजी कारणों के चलते आईपीएल 2024 मे नही होने का फैसला लिया है। पिछले सीजन उनको चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अपनी टीम मे शामिल किया था। IPL 2023 मे 8 मैच खेले थे उसमे उन्होंने 285 रन बनाए थे। केकेआर ने जेसन रॉय के बदले फिल सॉल्ट को अपनी टीम से जोड़ा है। सॉल्ट को यह सीजन खेलने के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए गए है।

3. गस एटकिंसन

गस एटकिंसन ने आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। क्योंकि ECB ने उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहता है। केकेआर ने एटकिंसन की जगह श्रीलंका के गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को टीम में लेने का फैसला किया है। चमीरा पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं । जिसमे वे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की और से खेले हैं। आईपीएल 2023 में चमीरा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 12 मैच खेले थे जिसमें उनके नाम कुल 9 विकेट थे।

4. मोहम्मद शमी

गुजरात टाइंटस और टीम इंडिया के दमदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 नही खेल पाएंगे। अब तक वह अपनी सर्जरी से उभरे नही है। फ़रवरी मे ही शमी की एड़ी की सक्सेसफुल सर्जरी हुई थी। आईपीएल 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए शमी ने दमदार प्रदर्शन कर दिखाया था। उन्होंने गुजरात की और से खेलते हुए कुल 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अभी तक उनको किसी ने भी रिप्लेस नहीं किया है।

5. प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स के फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं। पिछले महीने उनकी क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई थी। वो रणजी ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। वह पिछले साल भी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम शामिल किया था। और उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था। प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में अभी तक 51 मैच खेल चुके है, जिसमें उनके नाम कुल 49 विकेट दर्ज हैं।

इसे भी जरूर पढ़े:

Rohit Sharma In CSK: हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद अब रोहित शर्मा IPL मे सीएसके की कप्तानी करेंगे? रायडू ने दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant Worldcup 2024: ऋषभ पंत‍ की IPL 2024 मे तो वापसी तय है, पर क्या पंत T20 वर्ल्डकप 2024 का हिस्सा होंगे, जय शाह ने दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment