Virat-Anushka New Baby: क्रिकेट के किंग को हुआ नन्हा सा प्रिंस, विराट अनुष्का बने फिर माता पिता, यह नाम है लड़के का

ASIYA SHEKH
3 Min Read
Virat-Anushka New Baby

Virat-Anushka New Baby: क्रिकेट के किंग विराट कोहली के घर हुआ नन्हा सा प्रिंस। उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म है। विराट अनुष्का बन गए फिर से माता पिता। इस बात की आधिकारिक पुष्टि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हेंडल पर पोस्ट कर बताया। विराट कोहली ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट करके बताया कि 15 फरवरी को ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने लड़के को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ है।

विराट कोहली ने पोस्ट में क्या था?

विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए बताया कि हम अकाय का हमारी फ़ैमिली मे स्वागत करते हैं. हम अपनी जिंदगी के इन सुंदर लम्हों में आप सभी लोगों से दुआ की कामना करते हैं. साथ ही हम आप सब से मांग करते हैं कि हमारी प्राइवेसी को ऐसे ही बरकरार रखे. फिलहाल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली का पोस्ट खूब जोरों शोरों से वायरल होता जा रहा है. इसके अलावा उनके फैंस और प्रियजनक लगातार विराट और अनुष्का को बधाईया दे रहे हैं.

पहले हुई थी नन्ही लड़की

आपको बता दे कि अकाय के जन्म से तकरीबन 3 साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार माता-पिता बने थे. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था. वहीं, अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बने हैं. साथ ही विराट और अनुष्का ने बताया कि बेटे का नामकरण भी कर दिया है और नाम अकाय रखा गया है. इसके चलते विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए. उन्होंने अपना नाम टीम से हटा लिया था. साथ ही यह भी उन्होंने कहा था कि वह निजी कारणों के चलते यह सिरीज़ नहीं खेल पाएंगे.

विराट और अनुष्का की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 डिसेम्बर 2017 में हुई थी। शादी से पहले दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप मे थे। 2021 में अनुष्का ने सुंदर बेटी वामिका को जन्म दिया। विराट फिलहाल तो भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से दूर हैं। उन्होंने निजी कारणों की वजह से इस सीरीज से अपना नाम टीम से हटा लिया था है। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 113 टेसट, 292 वनडे और 117 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने कुल 8848, 13848 और 4037 रन थोक चुके हैं।

इसे भी जरूर पढे:

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा अचानक इस गेंदबाज पर लगा बैन

Mohammed Siraj VIRAL VIDEO: श्रद्धा कपूर ने तोड़ा मोहम्मद सिराज का दिल तो सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए तेज गेंदबाज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment