WTC 2023-25: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मे नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया जिसमे अश्विन को भी पीछे छोड़ दिया

ASIYA SHEKH
5 Min Read
WTC 2023-25

WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज स्पिन बॉलर नाथन लियोन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह डब्ल्यूटीसी (WTC) में 10 बार 5 विकेट हॉल हासिल करने वाले दुनिया के पहले बॉलर बन चुके हैं। बिल्कुल, इस मामले में तो उन्होंने भारत के स्पिन बॉलर आर अश्विन को भी पीछे छोड़ दिया है अश्विन ने डब्ल्यूटीसी में 9 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नाथन लियोन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। नाथन लियोन ने न्यूजीलैंड के सामने पंजा खोलते हुए 6 कीवी बल्लेबाजों को चलता किया । लियोन ने वेलिंगटन में कुल 10 विकेट आपने नाम किए। उनके इस दमदार प्रदर्शन के बलबूते पर ही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 आगे बढ़ गए है।

लियोन ने बनाया इन्हे अपना शिकार

नाथन लियोन ने पहले मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के टॉम लैथम के रूप मे अपना पहला पहला विकेट लिया, दूसरा विकेट केन विलियमसन के रूप मे उन्हे मिला, फिर रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडल, ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेज कर पंजा खोला, और 6वा विकेट उन्होंने कप्तान टिम साउदी को आउट करके लिया। WTC 2023-25 में लियोन ने यह अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया है।

WTC मे पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

WTC के इतिहास में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले बोलर्स की बात करें तो शीर्ष-5 में नाथन लियोन, आर अश्विन, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह और टिम साउदी के नाम इस लिस्ट मे शामिल है। कमिंस ने 8 बार लिए, तो वही बुमराह के नाम 7 बार और साउदी के नाम 6 बार यह मुकाम किया है।

नाथन लियोन ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर 2006 से केवल एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले पहले स्पिन बोलर बन गए हैं। तो वहीं लियोन ने अपने क्रिकेटिंग करियर में चौथी बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं।

WTC 2023-25
                                       WTC 2023-25: Image Source – social media 

13/154 बनाम बांग्लादेश (चैटोग्राम, 2017)
12/286 बनाम भारत (एडिलेड, 2014)
11/99 बनाम भारत (इंदौर, 2023)
10/108 बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2024)
10/118 बनाम न्यूजीलैंड (सिडनी, 2020)

किस तरह रहा पहला टेस्ट

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग करने को बुलाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कैमरोन ग्रीन ने (174*) की नाबाद पारी खेलकर 383 रन तक टीम का स्कोर पहुंचाया, इस पारी मे कैमरोन ने जोश हेजलवुड के साथ 10वे विकेट के लिए 116 रनों की शानदार पार्टनरशिप बनाई। न्यूजीलैंड पहली पारी में जब बल्लेबाजी करने आई तो मात्र 179 रनों पर ही ढेर हो गई. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को 204 रनों की बढ़िया बढ़त मिल चुकी थी। हालांकि न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 164 के स्कोर पर ही रोक दिया था। इस पारी मे ग्लेन फिलिप्स कीवी टीम के हीरो रहे थे उन्होने अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल।

न्यूजीलैंड जब दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्हे जीत के लिए 369 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, मगर कीवी बल्लेबाजी एक बार फिर ढेर हो गई और पूरी टीम 196 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट प्राप्त किए।

इसे भी जरूर पढ़े:

Worldcup 2024 Indian Squad: भारत की वर्ल्डकप 2024 की संभावित टीम, रोहित शर्मा कप्तान, गिल हुए बाहर

Virat And Rohit Retirement: विराट और रोहित फेंस के लिए बुरी खबर, दोनों साथ मे लेंगे रिटायरमेंट, इस दिन कर सकते है रिटायरमेंट की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment