Ram Mandir Donation: अयोध्या के राम मंदिर में लोग दिल खोलकर दान कर रहे, पिछले 9 दिनों मे आया इतना दान

4U HINDI ME
4 Min Read
Ram Mandir Donation

Ram Mandir Donation: जैसा की आप सभी को पता है की जब से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से राम मंदीर मे आने वाले भक्तजनों की सख्या मे कोई खास कमी नही आ रही है। राम मंदीर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या मे नही, पुरे देशभर में राम नाम का जोश और उत्साह बड़ते ही जा रहा है, और पूरे देशभर से भक्तजन रोजाना राम लला के दर्शन के पहुँच रहे है। और यह भक्तजन दिल खोलकर दान कर रहे है।

अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी 2024 से राम मंदिर के दरवाजे सभी लोगों के लिए खोल दिए गए। तब से राम मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। इसके साथ ही लोग राम के नाम पर दिल खोलकर दान कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से अब तक कितनी राशि दान के रूप में प्राप्त हुई है।

साथ दिन में पहुंचे 20 लाख भक्तजन

दान के आंकड़ों पर नजर डालने से पहले आपको बता दें कि राम मंदिर के कपाट खुलने के बस साथ दिनों में ही करीब 20 लाख भक्तजन यहां पहुंच चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भक्तजन यहां अपने आराध्य श्री राम जी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। 22 जनवरी को अभिषेक समारोह के बाद 23 जनवरी को मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिए गए, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों का कतार लग रही है। यहां हर दिन करीब 2 लाख से भी ज्यादा भक्तजन भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

29 जनवरी तक राम मंदिर भक्तजनों की संख्या

तारीख दर्शनार्थियों की संख्या
23 जनवरी 5 लाख
24 जनवरी 2.5 लाख
25 जनवरी 2 लाख
26 जनवरी 3.5 लाख
27 जनवरी 2.5 लाख
28 जनवरी 3.25 लाख
29 जनवरी 2 लाख

 

राम नाम का उत्साह और उसकी कीमत करोड़ो

तारीख राशि 
22 जनवरी 2 लाख का चेक, 6 लाख नकद
23 जनवरी 2.62 करोड़ के चेक, 27 लाख नकद
24 जनवरी 15 लाख के चेक, नकद भी
25 जनवरी 40 हजार के चेक, 8 लाख नकद
26 जनवरी 1,04,60000 हजार के चेक, 5.50 लाख
27 जनवरी 13 लाख के चेक, 8 लाख नकद
28 जनवरी 12 लाख के चेक और नकद
29 जनवरी 7 लाख के चेक, 5 लाख नगद

 

विचारणीय है कि इन आंकड़ों के मुताबिक, राम मंदिर के लिए आने वाला दान दान पेटी में डाले जाने वाले दान से अलग है। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन दर्शनार्थियों द्वारा 3 लाख रुपये का दान दान पेटी में डाला जाता है। मंदिर में 6 दान काउंटर और 4 दान पेटियां स्थापित हैं।

Read More: Paytm Payment Bank: Paytm को दिया बड़ा झटका RBI ने, Wallet Service आज से बंद

Read More: Petrol Price 2024 : क्या आपके शहर में भी कम हुई क्या पेट्रोल की कीमत? क्युकी सस्ता हुआ खाड़ी देशों का कच्चा तेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Me
Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment