Dawood Ibrahim News: मुंबई हमले के गुनहगार और मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Dawood Ibrahim को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है. जिसके बाद Dawood को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है. इसके पाकिस्तान में Ibrahim को जहर किसने दिया और क्यू, इसकी भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
अस्पताल में Dawood भर्ती होने को लेकर रहस्य
आपको बता दे की अब तक कोई भी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाया है कि Dawood Ibrahim को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके अचानक अस्पताल में भर्ती होने का कारण जहर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दाऊद को अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया, जिससे Dawood की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालाँकि, उन्हें यह कहकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था कि वह आमतौर पर बीमार हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। हाल ही में खबर आई थी कि गैंगरीन के कारण कराची के एक अस्पताल में Dawood Ibrahim के पैर की दो उंगलियां काट दी गईं। हालाँकि, इसकी भी कोई पुष्टि नहीं हो सकी.
Dawood Ibrahim मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड
आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी कंपनी का सरगना Dawood Ibrahim भारत से भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम हमलों का मास्टरमाइंड है, उस हमले में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए थे। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था. तभी से Dawood पाकिस्तान में शरण ले ली. भारत ने कई बार Dawood के सबूत भी पेश किए है पाकिस्तान को. हालांकि, पाकिस्तान लगातार देश में इसकी मौजूदगी से इनकार करता रहा है।