Aaj Ka Itihas -History of Today 13 May 2024: आज के दिन का इतिहास ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें जिनका जिक्र इतिहास के पन्नो में आज भी होता है!

4 Min Read
Aaj Ka Itihas History of Today 13 May 2024

Aaj Ka Itihas – History of Today 13 May 2024: प्रत्येक दिन दुनिया में कुछ न कुछ ऐसा घटित होता है जो एक महत्वपूर्ण कहानी बन जाता है, जैसे खेल की दुनिया में रिकॉर्ड बनाना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म, मृत्यु, आज के आविष्कार आदि। तो आइये हर रोज की तरह आज भी इस आर्टिकल में जानते है (Aaj Ka Itihas – History of Today 13 May 2024) ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है. इतिहास के पन्नों में 13 मई को कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी थीं? आइये जानते है आज के दिन का इतिहास-

Aaj Ka Itihas – History of Today 13 May 2024

  • 2021: आज ही के दिन ‘टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया ग्रुप’ की निदेशक इंदु जैन का निधन हुआ था।
  • 2016: आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक नेता बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ था।
  • 2014: आज ही के दिन तुर्किये में एक खदान में विस्फोट और आग से 238 खनिकों की मौत हो गई थी।
  • 2009: आज ही के दिन यूरोपीय आयोग ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति अनुचित व्यापार नीतियां अपनाने के लिए कंप्यूटर चिप निर्माता इंटेल पर इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना, एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया था।
  • 2001: आज ही के दिन भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. नारायण का निधन हुआ था।
  • 1998: आज ही के दिन वैश्विक आलोचना और दबाव की परवाह किए बिना भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए थे।
  • 1995: आज ही के दिन एक ब्रिटिश महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं और ऑक्सीजन की मदद के बिना एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि हासिल की थी।

Aaj Ka Itihas History of Today 12 May 2024

  • 1981: आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में एक तुर्की नागरिक ने गोली मार दी। इस हमले में पोप गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
  • 1962: आज ही के दिन सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1960: आज ही के दिन मैक्स इसेलिन के नेतृत्व में एक स्विस खोज दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत की चोटी पर पहुंचा था।
  • 1952: आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में संसद के पहले सत्र की बैठक हुई थी।
  • 1905: आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म था।
  • 1846: आज ही के दिन पिछले वर्ष टेक्सास को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको के बीच चल रहे तनाव के बीच, कांग्रेस ने अपने पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1830: आज ही के दिन इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने थे।

इसे भी पढ़े – Aaj Ka Itihas – History of Today 11 May 2024

Share this Article
Follow:
4U HINDI ME Desk पर मै ज्यादा तो नहीं कहूँगा पर हाँ थोड़े अनुभवी और कुशल पत्रकार जरुर हैं जो पिछले कई सालों से ख़बरों पर काम कर रहे हैं. 4U HINDI ME की टीम में राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और वैश्विक ख़बरों जैसे अलग-अलग विषयों पर लिखने वाले भरोसेमंद पत्रकार हैं. ये टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है. यह वेबसाइट विश्व समाचारों का ब्यापक कवरेज प्रदान करेगी. हम लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोगों के साथ जानकारी साझा करने के लिए करेंगे. हमारा मुख्य उदेश्य आपसभी को सर्बोतम जानकारी प्रदान करना है
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version