JEE Advanced 2024 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2024 का रिजल्ट आज यानी की रविवार 9 जून को जारी कर दिया गया है। वही इंदौर के रहने वाले वेद लाहोटी ने JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इसने उच्चतम स्कोर के साथ पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। सातवें स्थान पर लड़कियों में द्विजा धर्मेश कुमार ने बाजी मारी. बता दे की लड़कियों में द्विजा ने JEE Advanced में टॉप किया है। इसके 332 अंक हैं. खास बात यह है कि द्विजा इकलौती लड़की है जिसने टॉप 10 में जगह हासिल की है.
पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे रहे द्विज गुजरात के रहने वाले हैं। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है. उन्होंने जेईई मेन्स 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। द्विजा ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया को पीछे छोड़ दिया था।
करती थी हल पुराने पेपर
द्विज ने अपनी तैयारी की रणनीति बनाई और पढ़ाई शुरू कर दी। द्विजा के मुताबिक, उन्होंने फिजिक्स की तैयारी के लिए एनसीईआरटी पढ़ी। जिसके बाद उन्होंने अपने नोट्स तैयार किए और उन्हें लगातार दिमाग में रखा. इसके अलावा, इन्होने पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को भी हल किया ताकि इनको परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी और विचार मिल सकें। उन्होंने अपने नोट्स तैयार किये और उन्हें लगातार दिमाग में रखा। इसके अलावा, इन्होने पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को भी हल किया ताकि इनको परीक्षा के बारे में और अधिक जानकारी और विचार मिल सकें।
तैयारी की द्विज ने ऐसे रणनीति बनाई
उन्होंने भौतिकी और रसायन विज्ञान पर विशेष ध्यान दिया। पेपर हल करते समय उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैं कम से कम समय में प्रश्न हल कर सकूं. इससे वह समय बचाना चाहते थे और इसका उपयोग गणित अनुभाग के लिए करते थे। गणित अनुभाग अधिक कठिन है और इसलिए इसे जल्दी हल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा में समय प्रबंधन भी बहुत महत्वपूर्ण है।
‘खुद को निराश न होने दें’
द्विज का कहना है कि परीक्षा के समय घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। आपको आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देनी होगी. उनका मानना है कि घबराने से आपका आत्मविश्वास कम हो जाएगा, जिसका असर परीक्षा पर पड़ेगा। ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए और खुद को हतोत्साहित नहीं होने देना चाहिए। द्विजा के पिता धर्मेश भाई पेशे से शिक्षक हैं और उनकी मां किरणबेन एक गृहिणी हैं।
इसे भी पढ़े – क्या आप जानते है की भारत अपना सोना इंग्लैंड में ही क्यों रखता है? भारत के पास कितना सोना है?