आचार्य चाणक्य कहते है- भूलकर भी इन 4 लोगों से न करे दोस्ती, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन!

4 Min Read
आचार्य चाणक्य कहते है- भूलकर भी इन 4 लोगों से न करे दोस्ती

आचार्य चाणक्य कहते है- दुनिया में अक्सर लोग कई तरह के लोगों से मिलते हैं. कभी वे हमारे दोस्त तो कभी दुश्मन बन जाते हैं। वही कोई अनजाने में सहायक बन जाता है। तो कोई धोखा देकर चला जाता है. अगर आपके भी दोस्त हैं तो इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि जीवन में आपको कुछ ऐसे दोस्त मिल जाते हैं जिससे आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये दोस्त अक्सर आपका साथ छोड़ देते हैं और आपकी जिंदगी मुश्किलों से घिर जाती है। आपको जीवन में किन लोगों से दूर रहना चाहिए? आपको किससे मित्रता करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में इस संबंध में लोगों को कुछ मार्गदर्शन दिया है।

अगर आप आचार्य चाणक्य की इन बातों पर ध्यान देंगे तो आप अपना जीवन आसानी से गुजार सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको जीवन में जिन लोगों से दूर रहना चाहिए, उनके बारे में इन 4 बातों का विशेष ध्यान रखना होगा और जाने की आपको किन लोगो पर भरोसा करना चाहिए और किन पर नहीं-

आचार्य चाणक्य कहते है- मूर्ख लोगों को कभी दोस्त न बनाये

आचार्य चाणक्य ने मूर्ख व्यक्ति को पशु के समान बताया है। मनुष्य होने पर भी जिसके पास बुद्धि और विवेक नहीं है वह पशु के समान है। अत: इनसे मेलजोल नहीं रखना चाहिए। ऐसे लोगों की संगति करने वाला व्यक्ति हमेशा समस्याओं से घिरा रहता है। इसलिए, बुद्धिमान शत्रु तो अच्छा है, परन्तु मूर्ख मित्र नहीं। नहीं तो आपका जीवन परेशानियों से घिर सकता है।

आचार्य चाणक्य कहते है- अहंकारी व्यक्ति से मित्रता

आचार्य चाणक्य कहते है- कि कभी भी ऐसे व्यक्ति के साथ न रहे जिसका स्वभाव अहंकार से भरा हो और जो खुद को सबसे बड़ा ज्ञानी समझता हो। वे लोग बिल्लियों की तरह हैं. जिन पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. बड़े दिखने के चक्कर में वे आपकी छवि खराब कर सकते हैं और आपका अपमान भी कर सकते हैं। इसलिए मित्रता केवल उन्हीं से करनी चाहिए जो धन या ज्ञान पर घमंड न करते हों।

आचार्य चाणक्य कहते है- लालची लोगों से दूर रहें

जीवन में कभी भी लालची लोगों के साथ न रहे। हमेशा अपने जैसे लोगों से दोस्ती करें। अपने से कमजोर और अधिक लालची व्यक्ति से कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। लालची व्यक्ति अपने फायदे के लिए आपको कभी भी छोड़ सकता है और अपने प्रतिद्वंद्वी से मिलने पर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए व्यक्ति को केवल उसी के साथ रहना चाहिए जो उससे संतुष्ट हो, आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।

कौन लोग हमेशा धोखा देते हैं

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि कभी भी बुरे व्यक्ति को अपने साथ नहीं रखना चाहिए। ये लोग सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं. साँप काल के वश में होता है और मृत्यु आने पर ही मनुष्य को काटता है, परन्तु दुष्ट मनुष्य का कोई भरोसा नहीं होता। वह आपको कभी भी, कहीं भी धोखा दे सकता है और आपकी जान ले सकता है। इसलिए हमेशा अच्छे और संस्कारी लोगों से ही दोस्ती करें।

इसे भी पढ़े – आचार्य चाणक्य कहते है- इस वजह से महिलाएं शादी के बाद भी दूसरे मर्द को करती हैं पसंद

Share this Article
Follow:
मैं ASIYA SHEKH 4 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मैं जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हूं। लाइफस्टाइल, मनोरंजन और हेल्थ पर लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे पॉलिटिकल पर भी लिखना पसंद है। मैं फिलहाल 4u Hindi Me के लिए खबरें लिखती हूं। खबरें जो मैं लिखती हूँ वो अच्छी हों और रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे, जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर मेरा पूरा जोर रहता है।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version